फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा - तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Thu, 16 Nov 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भोपा के गांव योगेंद्र नगर के जंगल में मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
- पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया
विज्ञापन

फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी


भोपा। थाना क्षेत्र के गांव योगेंद्र नगर में पिछले तीन दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का शव गांव के जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव योगेंद्र नगर निवासी 30 वर्षीय अमित पिछले तीन दिन से लापता चल रहा था। अमित अपने परिजनों को घर से यह कहकर चला था कि वह कोल्हू में कार्य करने जा रहा है और जल्द ही लौट आएगा। जब वह नहीं लौटा और गन्ना कोल्हू में भी नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने समस्त रिश्तेदारियों व संभावित स्थानों पर अमित की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को परिजन गांव के निकट खोला जंगल में अमित की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घने जंगल के बीच एक पेड़ पर अमित का शव लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस व ग्राम प्रधान राजेंद्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों से जानकारी करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी सोनिया व चार बच्चे देव सात वर्ष, नितिन पांच वर्ष, खुशी दो वर्ष, लगभग दो सप्ताह पूर्व घर में एक छोटे बच्चे ने भी जन्म लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि परिजनों ने गुमशुदगी आदि की कार्रवाई नहीं कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें