तितावी। देर रात लालू खेड़ी के निकट डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार दो भाई घायल हो गए। थाना पुलिस ने बताया कि तितावी से लालूखेड़ी रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर अनिल व उसका भाई संदीप निवासी गांव मालैंडी, थाना गढ़ीपुख़्ता शामली घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बघरा भिजवाया गया। डीसीएम चालक शाहरुख निवासी सुजडू थाना खालापार की मृत्यु हो गई। मृतक शाहरुख के परिजनों को सूचना दी है। हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है।