फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएवी कॉलेज के छात्र पर हमला, पेपर भी छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे संचालक पर अपने साथियों की मदद से हमला कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मामूली बात पर कई युवकों ने परीक्षा देने पहुंचे छात्र पर हमला कर दिया। छात्र के सिर में चोट आई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया हैं। हमले में घायल छात्र की पेपर भी छूट गया।
तितावी के गांव धौलरा निवासी नवीन डीएवी काॅलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र हैं। उसने बताया कि कई दिन पहले उसकी भतीजी की छठी थी। उनके परिजनों ने धोलरी निवासी आकाश का डीजे एक हजार रुपये में एक रात के लिए किराए पर मंगाया था। अगले दिन डीजे वापस भी भेज दिया गया था। मगर, आकाश का कहना था कि डीजे का कुछ सामान फुुंक गया है, उसे सही कराने का पैसा देना होगा। जबकि उनके यहां डीजे का कोई सामान फुंका नहीं था। फिर भी उसने कुछ पैसा देने की बात कह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन के मुताबिक बुधवार दोपहर में बारह बजे से उसका पेपर था। वह पेपर देने आया था। काॅलेज के बाहर युवकों ने उस पर हमला कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल होने के कारण उसका पेपर भी छूट गया है। इस बारे में शिक्षकों को सूचना दे दी है। पुलिस को भी तहरीर दी है। थाना सिविल लाइन प्रभारी ने बताया कि घायल का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल नवीन ने डीजे संचालक पर अपने साथियों की मदद से हमला कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें