फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्युत चोरी की जांच कर रही टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। विद्युत चोरी रोकने गई टीम के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर विद्युत कर्मियों ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया । विद्युत कर्मियों ने नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।
विद्युत उप केंद्र ककरौली प्रभारी अवर अभियंता मंगतराम ने बताया कि बुधवार की दोपहर गांव ककरौली में विद्युत चोरी अभियान के तहत संविदा कर्मी प्रमोद, मुरसलीन, कामिल व शहजाद आदि की टीम चेकिंग कर रही थी। गांव के अमजद पुत्र अब्दुल अजीज के घर पर चेकिंग के दौरान विद्युत संयोजन रसीद दिखाने को कहा गया। इस पर अमजद नाराज होकर कर्मचारियों के साथ बहसबाजी करने लगा। मना करने पर उग्र होकर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। मामला बढ़ता देख टीम लौट गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता मंगतराम के साथ संविदा कर्मियों ने ककरौली थाने पर जाकर आरोपी अमजद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना पुलिस कहना है कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर शराब की दुकानें रहेंगी बंद
मुजफ्फरनगर। जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर जनपद की शराब, बीयर, भांग, माडल शाप की सभी सरकारी दुकानें बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें