फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हों: अनिल

विज्ञापन
साक्षरता विधि कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एसडी इंटर कन्या में महिला एवं बालिकाओ के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया। अनिल कुमार ने बालिकाओ को बताया कि संविधान व सभी कानूनों में बालिकाओं व महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त है। आवश्यकता जागरूकता की है। परिवार, स्कूल, समाज, सरकार प्रत्येक स्तर पर संविधान में दी गई उक्त समानता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे है, परंतु अभी बहुत कुछ और करना है। शिक्षा बालिकाओं के सशक्तीकरण का सबसे बड़ा हथियार है, धरती एवं आसमान से लेकर अंतरिक्ष तक, गांव प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक, प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को स्वयं की तुलना पुरुषों से करने की आवश्यकता नही है क्योंकि वे अतुलनीय है। शिवांगी बालियान, डॉ राजीव कुमार, प्रधानचार्य रजनी कुमार ने भी विचार रखे।

नगर के एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में विधि साक्षरता कार्यक्रम को संबोधित करते अपर जिला न्यायधीश।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें