बुढ़ाना में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राऐं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेटियां परिवार का गौरव : संगीता
बुढ़ाना। डीएवी डिग्री कॉलेज में बुधवार को आयोजित गोष्ठी में कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. संगीता चौधरी ने कहा कि बेटियां परिवार का गौरव है। समाज में माता ही बच्चे की पहली शिक्षक हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, कन्या भ्रूण हत्या पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रश्मि, शिवानी व रामबीरी आदि प्रवक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भी बालिका शिक्षा व सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी वक्ताओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर बल दिया। कस्बे की मेपल्स अकादमी में भी निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा, कपिल गर्ग, डॉ. राजीव कुमार व शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।