फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रुड़की निवासी राजेश वर्मा पुत्र रमेश वर्मा अपनी पत्नी सरला देवी और रिश्तेदार दिल्ली निवासी आलोक पुत्र राजन को साथ लेकर बुधवार सुबह कार से दिल्ली जा रहा था। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास पीछे से तेजी से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार रुड़की निवासी महिला सहित तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलने पर घायलों के मेरठ में रहने वाले रिश्तेदार भी आ गए थे। रिश्तेदार ही घायलों की क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से उठवाकर मेरठ ले गए। हादसे की अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें