फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नतीजों में बेटियों का डंका, पहले स्थान पर लविश, दूसरे पर आकाशी

विज्ञापन
बुढ़ाना। ल​विश की मिठाई ​खिलाते पिता हारूण अली। स्रोत परिजन
विज्ञापन
- बुढ़ाना की दोनों छात्राओं ने किया जिले का नाम रोशन, छाई खुशियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों में मेधावियों ने परचम लहरा दिया। जिले की मेरिट में बेटियां खूब चमकीं। कल्याणपुर गांव की रहने वाली मैपल्स एकेडमी बुढ़ाना की कला वर्ग की छात्रा लविश चौधरी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा आकाशी चौधरी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।



बुधवार को नतीजे घोषित होते ही खुशियां छा गईं। छात्र-छात्राओं ने स्कूलों में पहुंचकर खुशियां मनाईं। एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा पाखी वर्मा, शारदेन स्कूल के छात्र ओजस्वी और ज्ञानस्थली स्कूल मीरापुर के छात्र असद ने संयुक्त रूप से 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




माउंट लिट्रा जी स्कूल की रिद्दीमा मदान 97 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी की दिव्यांशी, होली एंजेल्स काॅन्वेंट स्कूल मुजफ्फरनगर की गीतिका त्यागी संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




मेरिट में देहात क्षेत्र की प्रतिभाओं का दमखम दिखा। पहले दोनों स्थानों पर बुढ़ाना की बेटियों ने कब्जा जमाया।

बुढ़ाना। लविश की मिठाई खिलाते पिता हारूण अली। स्रोत परिजन

बुढ़ाना। लविश की मिठाई खिलाते पिता हारूण अली। स्रोत परिजन

बुढ़ाना। लविश की मिठाई खिलाते पिता हारूण अली। स्रोत परिजन

बुढ़ाना। लविश की मिठाई खिलाते पिता हारूण अली। स्रोत परिजन

बुढ़ाना। लविश की मिठाई खिलाते पिता हारूण अली। स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें