फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धैर्या और सात्विक ने प्रथम स्थाना हासिल किया

विज्ञापन
14-मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
टेबिल टेनिस में धैर्या और सात्विक रहे प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ मैनेजमेेंट में तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता कराई गई। स्पोटर्स ऑफिसर डा. रुपम सक्सेना ने खेलों का ब्यौरा दिया।
प्राचार्य डा. संदीप मित्तल नें छात्रों का उत्साहवर्धन किया। डा. आलोक गुप्ता ने बताया कि खेलों द्वारा विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं सद्भावना में वृद्धि होती है। संयुक्त रूप से विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान किए। एकल फाइनल प्रतियोगिता महिला वर्ग धैर्या ने प्रथम, आंचल पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल पुरुष वर्ग में फाइनल मैच में सात्विक गौतम ने पहला और अनूप नेगी दूसरे स्थान पर रहे। महिला युगल स्पर्धा में प्रथम स्थान बीसीए-प्रथम वर्ष की धैर्या एवं खुशी ने प्राप्त किया। एवं द्वितीय स्थान बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की कौशिकी एवं आंचल ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में युगल स्पर्धा में बीसीए-प्रथम वर्ष के सक्षम कपूर और सार्थक गौतम की जुगलबंदी ने 11-7 व 11-9 से एवं बीसीए-प्रथम वर्ष के राहुल और अनूप नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन खेल विभागाध्यक्ष डा. रुपम सक्सेना ने किया। डा. राजीव पाल, डा. संजीव तायल, प्रतीक गर्ग, तरुण शर्मा, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, चंदना दीक्षित, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, डा. संगीता गुप्ता, दीपक गर्ग, विनिता, सतीश व शशांक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें