मोरना। कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए रविवार को पौराणिक भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के कपाट बंद रहेंगे। भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू आह्वान पर तीर्थ के साधु, संत, आचार्य, पुरोहित, श्रद्धालु आदि सहयोग करें। दिन भर आश्रम, धर्मशाला, मंदिरों और धामों में ही रहे, ताकि कोरोना से जीवन की रक्षा बनी रहे। शुकदेव आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को संपन्न होंगे। सीओ भोपा ने सुरक्षा उपायों को लेकर स्वामी ओमानंद से मुलाकात की। रविवार को श्रद्धालु अक्षय वट और श्री शुकदेव मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे।