जानसठ में कोरोना वायरस रोकने को हवन यात्रा में आहुति देते कस्बावासी।
- फोटो : KHATAULI
कोरोना वायरस रोकने को हवन यात्रा
जानसठ। कस्बे में जनता कर्फ्यू से एक दिन पूर्व शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु हवन यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लाक परिसर से रेहड़े में हवन किया गया। इस हवन यात्रा को कस्बे के मुख्य मार्गों से घुमाया गया। हवन यात्रा में कस्बे के काफी संख्या में लोगों ने आहुति देकर इस भयंकर वायरस को रोकने की ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं, लोगों को इसके बचाव के उपाय बताए तथा आज जनता कर्फ्यू में सभी से सहयोग करने की अपील की गई। स्थानीय नागरिकों को संक्रमण के फैलने एवं उसके बचाव की भी जानकारी दी गई। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा, सभासद अनुज सैनी, सुभाष उपाध्याय, विभा सिंह, प्रदीप कांबोज, कमल पंवार, दिलप्रीत छाबड़ा, राजेंद्र गोयल, चंद सैनी सहित मौजूद रहे।