फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चोर समझकर की फायरिंग दार्जिलिंग का युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव सांझक के पास स्थित एक मुर्गी फार्म पर एक व्यक्ति को चोर समझकर फायरिंग कर दी, जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वृद्ध को हिरासत में लेने के अलावा बंदूक व कारतूस अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग जनपद के गांव नक्सलबाड़ी निवासी करीब 35 वर्षीय शानू मुंडा सोमवार देर रात रास्ता भटक कर गांव सांझक के पास स्थित एक मुर्गी फार्म पर पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने उसके आने का कारण पूछा तो उसने बंगाली भाषा में जवाब दिया। जिसे मुर्गी फार्म हाउस पर मौजूद लोग समझ नहीं सके और उसे चोर समझ कर फायरिंग कर दी। जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी 70 वर्षीय सतपाल को हिरासत में ले लिया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने भी थाने पर जानकारी ली।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें