फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख रहे पेड़ों से पर्यावरण को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूख रहे पेड़ों से पर्यावरण को नुकसान
विज्ञापन

मोरना। वन विभाग की लापरवाही के चलते सड़क किनारे खड़े बेशकीमती पेड़ों को राख डाल कर सुखाया जा रहा है। सूख रहे पेड़ों से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मोरना ब्लॉक के मोरना-मुजफ्फरनगर रोड व मोरना जानसठ रोड पर करीब एक दर्जन से अधिक गुड़ कोल्हू चल रहे हैं। कुछ कोल्हू स्वामी भट्ठी से निकलने वाली गर्म राख को छोटे व बड़े बेशकीमती पेड़ों की जड़ में गर्म राख डाल रहे हैं। गर्म राख डलने के बाद कुछ दिन बाद पेड़ सूख जाते हैं। ब्लाक के करीब आधा दर्जन गांव के कोल्हू स्वामी सड़क किनारे राख डालने का काम रहे हैं। सड़क किनारे कोल्हू स्वामियों द्वारा राख के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए गए हैं। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजसिंह पुंडीर ने बताया कि कोल्हू की राख से पेड़ सूखने की जानकारी नहीं है। कोल्हू स्वामियों द्वारा डाली गई राख को हटवाया जाएगा। कोल्हू स्वामियों ने अगर राख डालकर पेड़ को सुखाया है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें