फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में दलित नहीं बजाएंगे लाउडस्पीकर 

Sun, 28 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोरना में रमजान, ईद और ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व को लेकर गांव मोरना में रामलीला चौक पर सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिकों से शांति सौहार्द कायम करने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की।
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में सीओ भोपा अकील अहमद, थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह, ग्राम प्रधान शहजाद अंसारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। दलित नेता संजय रवि ने कहा कि रमजान माह में मुस्लिम समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दलित समाज रोजा इफ्तार और सहरी के समय मंदिरों में लाउडस्पीकर नहीं बजाएगा। जिसका मुस्लिम समाज ने स्वागत किया। मनव्वर जैदी ने रमजान के दौरान सुचारु विद्युत आपूर्ति की मांग की। ग्रामीणों ने खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर रोष प्रकट किया। डॉ. एसपी भार्गव ने लोगों से अमन चैन बनाए रखते की अपील की। 
इस दौरान शुक्रताल चौकी प्रभारी राजकुमार शर्मा, लाला बादशाह, संजय माहेश्वरी, राजपाल सिंह, हातिम अंसारी, अकबर जैदी, पंडित परमानंद शर्मा, रामपाल, तेजपाल, दिलीप, ब्रजसिंह, नसीम अंसारी, रियासत अंसारी, नसीम अब्बास, जितेंद्र तोमर, जगत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


  माहौल बिगाड़ने वालों पर लगेगी रासुका : सीओ 
जानसठ (ब्यूरो)। कोतवाली में रमजान माह को लेकर शांति समिति की बैठक हुई है। कोतवाली में हुई बैठक में सीओ एसकेएस प्रताप, इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने रमजान माह में लोगों से आपसी सौहार्द बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से किसी असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें, उनके विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधानों और जन प्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है कि वे प्रशासन को क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग दें। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष  यनेश तंवर, भाजपा नेता बृजेश रस्तौगी, विकास गुप्ता, ग्राम तिसंग प्रधान खलील गुर्जर, सलारपुर प्रधान संजीव चौधरी उर्फ बाटू, चंद्रवीर, बिट्टू ठाकुर, मोहम्मद इस्लाम, संजीव भाटी, प्रवीण कुमार, अब्दुल्ला कुरैशी, मोहम्मद इनाम, अरशद खान, मोहम्मद इरशाद, हारुण, रतन सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें