फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों की ओर डाक कांवड़ियों की भागमभाग

विज्ञापन
डाक कांवड़ लेकर शिवालय को जाते भोले। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर दौड़ लगाई। सड़कों पर डाक कांवड़ दौड़ी, दिनभर कांवड़ियों की भागमभाग रही। अधिकारियों ने मार्गों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डाक कांवड़िए दिल्ली-देहरादून हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे और मुजफ्फरनगर से बड़ौत जाने वाले मार्ग पर खूब दौड़े। शहर में रुड़की रोड सोमवार देर रात तक डाक कांवड़ियों ने दौड़ लगाई। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। शिव चौक के चक्कर लगाकर कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर से आगे बढ़ गए। डाक कांवड़ बागपत के पुरा महादेव मंदिर के लिए बुढ़ाना मोड़ से होते हुए शाहपुर-बड़ौत मार्ग से होकर गुजरी। पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील नजर आई।
छपार में पुलिस को छूट गए पसीने
छपार। हाईवे पर डाक कांवड़ की भीड़ के कारण पुलिस को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। दुर्घटना बढ़ने का खतरा देखते हुए पुलिस ने छपार में पेट्रोल पंप के सामने बेरिकेडिंग कर दी, जिससे जाम की स्थिति बन गई। शिव भक्तों ने सर्विस रोड से बाइक निकाल कर फिर दूसरी सड़क से चलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें