फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को वितरित किया दैनिक उपयोगी सामान

विज्ञापन
भोपा के जनता इंटर कॉलेज में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी देती मोनिका बेनीवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, भोपा। स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज एवं जनता इंटर कॉलेज में एक की ओर से दैनिक उपयोगी सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर लगभग 350 बालिकाओं को सामान की किट दी गई।
विज्ञापन

कंपनी की सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ने बालिकाओं को संकोची स्वभाव छोड़कर स्वच्छता अपनाने पर बल दिया। कंपनी की सेल्स रिप्रेजेंटेटिव मोनिका बेनीवाल ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में बालिकाओं के सामने बहुत सी समस्याएं आती है। संकोची स्वभाव होने के कारण बालिकाएं अपनी बातों को खुलकर नहीं कह पाती, जिस कारण शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को अपने माता पिता अभिभावकों और अपनी अध्यापिकाओं के सामने नि:संकोच होकर बताना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या राजेश सिवाच, मोनिका राठी, महनाज खान, अनिता सहरावत, सुनीता वर्मा, पद्मावती प्रजापति, सुनीता जैन, रमा देवी, मंजू देवी, रेनू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें