फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में छात्र और छात्राओं के थिरके कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य में छात्र और छात्राओं के थिरके कदम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम कॉलेज के वाणिज्य विभाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम फेस्टिवल ऑफ कलर का आयोजन किया गया। बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ग्रुप डांस में टीना, कशिश, शिवानी, टीना, मोनिका, शबनम, निकिता, चंचल ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को तीन चरणों में संपन्न किया गया, जिसमें सोलो सॉन्ग, सोलो डांस और ग्रुप डांस शामिल रहा। सभी प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सोलो सॉन्ग में अनुष्का, आरती और चंचल ने प्रतिभाग किया, वहीं सोलो डांस में रीवा, खुशबू, निशू ,शबनम व शिवानी ने सुंदर प्रस्तुति दी। एक मनोरंजक स्किट कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सागर, अनुष्का, सृष्टि, तरुण, शिवांश, वैशाली, शिवानी, ज्योति व मोहित ने अच्छी प्रस्तुति दी। समापन में प्राचार्य नरेश मलिक ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. इंद्रजीत ने भी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ हर्षिता तिवारी, रीता रानी एवं प्राची रहे। सोलो डांस में खुशबू रही, सोलो सॉन्ग में अनुष्का प्रथम रही और ग्रुप डांस में स्टेट कार्यक्रम प्रथम रहा। प्रवक्ता काजल दीक्षित, डॉ रविंद्र कुमार, शिवम धीमान, गौरव जैन उपस्थित रहे। संचालन प्रवक्ता काजल दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें