शुकतीर्थ में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते स्वामी ओमानंद महाराज : स्रोत आश्रम
मोरना। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित नर्मदेश्वर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करने तथा जल चढ़ाने को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने विश्व की सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ प्रतिवर्ष की भांति परंपरागत रूप से रुद्राभिषेक किया।
स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि प्रति वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि त्यौहार देवाधिदेव भगवान शंकर और जगत जननी माता पार्वती के विवाह उत्सव को समर्पित महापर्व है।
शिव ही ब्रह्मांड के मूल आधार हैं। शिव ही सत्य हैं और शिव ही सुंदर हैं। पूजन में आचार्य जीसी उप्रेती, आचार्य अरुण, आचार्य अतुल आदि का सहयोग रहा।