फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल भैसाना के पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
बजाज चीनी मिल भैसाना में केन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। विधि विधान के साथ बजाज चीनी मिल भैसाना के पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। पहली बैल-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लाने वाले किसान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल भैसाना में सोमवार को मंत्रोंच्चारण के साथ हवन पूजन हुआ। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर दिनेश्वर मिश्र, चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार व सीओ विनय गौतम ने पेराई सत्र का शुभारंभ किया। गन्ने की पहली बैल-बुग्गी लेकर आए किसान अजित सिंह व गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए देवेंद्र चौधरी को अधिकारियों ने सम्मानित किया।
अधिकारियों ने मिल कर्मचारियों व किसानों के साथ चेन में गन्ना डाला। चीनी मिल उपाध्यक्ष जेबी तोमर ने सभी किसानों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने किसानों से गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया। मौके पर जीएम केन देवेंद्र सिंह, राकेश वर्मा, अरुण कुमार, अनुज, रामनाथ सिंह, तेजपाल व सुरेंद्र सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें