फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र का ताला तोड़कर निकाला सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। गांव बाढ़ के सामुदायिक केंद्र से ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप है। गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी के ठेकेदार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक द्वारा उप केंद्र के कमरे में रखा सामान निकाल लिया है। वहां रखा सरिया, सीमेंट और ड्रम गायब कर दिए। उधर, प्रधान के पुत्र युद्घवीर ने बताया कि ठेकेदार ने जबरन ताला तोड़कर सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र पर सामान रख लिया था। जिससे गंदगी व्याप्त हो गई थी। पंचायत प्रशासन द्वारा केंद्र का जीर्णोद्घार कराकर स्वास्थ्य सेवाएं चालू करनी थी, लेकिन ठेकेदार ने पिछले दिनों रात में ताला तोड़कर अपना सामान भर लिया था। उसका सामान किसी ने नहीं निकाला है, बल्कि दो आइटम दूसरी जगह रखवाई गई है। थाना प्रभारी ने बताया इस संबंध में तहरीर थाने में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें