फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतवाड़ा में कोल्हू मालिक को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
खतौली के गांव अंतवाड़ा के जंगल में बदमाशों के हमले से घायल कोल्हू मालिक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। गांव अंतवाड़ा के जंगल में बदमाशों ने कोल्हू मालिक से नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर ईंटों से प्रहार करके उसका सिर फोड़ डाला और बंधक बनाकर कोल्हू में डाल दिया। इसके बाद बदमाश मोबाइल टॉवरों के ताले तोड़कर बैटरी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

अंतवाड़ा गांव निवासी अशोक पुत्र मेहरसिंह का जानसठ खतौली सीमा क्षेत्र के जंगल में कोल्हू स्थित है। कोल्हू के पास दो मोबाइल कंपनियों के दो टॉवर लगे हैं। रविवार रात को अशोक कोल्हू में सोया हुआ था। रात में छह से अधिक बदमाश कोल्हू पर पहुंचे और हथियारों के बल पर अशोक को बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके बाद बदमाशों ने दोनों मोबाइल टॉवर के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत की 72 बैटरी चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कोल्हू में अशोक को बंधक बने हुए पड़ा देखा तो घटना का पता चला। टावरों से चोरी होने की सूचना पर कंपनी के टैक्निशियन टीकम सिंह और प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे। टावर कंपनियों के कर्मचारी घायल कोल्हू मालिक अशोक को लेकर जानसठ थाने में पहुंचे। जानसठ पुलिस ने पीड़ित को घटनास्थल खतौली क्षेत्र का होना बताकर थाने से टरका दिया। ग्रामीण पीड़ित कोल्हू मालिक व मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों को लेकर खतौली थाने में पहुंचे। खतौली पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि घटनास्थल जानसठ थाने की सीमा में है। खतौली पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। टावर कंपनियों के कर्मचारियों ने भी बैटरी चोरी की पुलिस को तहरीर दे दी है।
गांव अंतवाड़ा के जंगल में जिस जगह घटना हुई, वह क्षेत्र जानसठ थाने की सीमा के अंतर्गत आता है। जानसठ पुलिस ने घटनास्थल खतौली क्षेत्र बताकर पीड़ित कोल्हू मालिक को उनके यहां भेज दिया है। इसके बावजूद भी घटना की जांच की जा रही है। - संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, थाना खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें