फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हुओं में लगी भीषण आग, कई लाख का सामान जला    

Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोल्हुओं पर लगी आग को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर के गांव हरसौली के जंगल में चल रहे कोल्हुओं में  लगी आग से लाखों की कीमत की पत्ती के साथ गुड और अन्य सामान जल गया। भयंकर आग से अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों ग्रामीण आग को काबू करने में लगे रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।      
विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के सामने रास्ते पर कोल्हुओं में लगी आग से गुड और कोल्हू के बारदाने सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। गांव हरसौली जाने वाले  इस पर एक दर्जन से अधिक कोल्हू चलते हैं। कोल्हुओं में गुड़ बनाने के लिए कोल्हू संचालक आसपास के इलाके से ईख की पत्ती लाकर इकट्ठा कर लेते हैं, जिसको वह ईंधन के रूप में इस्तेमाल करते है। बृहस्पतिवार को कोल्हू ठेकेदार मांगेराम व रमेश के कोल्हुओं के पसार में पड़ी पत्ती में अचानक आग लग गई।

आग से की लपटें निकलने लगी, जिससे आसपास खड़े गन्ने के खेतों को भी खतरा बन गया। आग की चपेट में जो कुछ भी आता रहा जलकर नष्ट होता गया। आग लगने की सूचना पर गांव से सैकड़ों ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और आग को काबू करने में लगे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना दिए जाने के घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को काबू किया, लेकिन तब तक कोल्हुओं के छप्पर, गुड़, गन्ने सहित काफी सामान जलकर राख हो चुका था। दोनों कोल्हू ठेकेदारों का कई लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें