संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक घाट मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। कस्बे के अलावा मुस्लिम बहुल गांवों से भी श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर खरीदारी की।
ऐतिहासिक घाट मेले में गांव कुटेसरा, चौकड़ा, पावटी, अंबेहटा, बहेड़ी, रोहाना, दधेडू कलां, दधेडू खुर्द, निरधना, कुल्हेड़ी, लुहारी, हैबतपुर आदि गांवों से हुजूम उमड़ा। एक छोर मोहल्ला इमामबाड़ा तीरग्रार से शुरू होकर दूसरे छोर मुर्दापट्टी तक दुकानें सजी थी। खेल-खिलौने, हलवा पराठा, क्राकरी, खेल खिलौने की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। मेले में मौत का कुआं, सर्कस, काला जादू देखने वाले शौकीनों की भीड़ रही।
सतरंगी झूलों पर झूलकर बच्चों ने आनंद उठाया। सर्कस में कलाकारों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। कुशल पाल त्यागी, असलम त्यागी, सिंपल त्यागी, अरविंद त्यागी, अनुज त्यागी, एजाज कुरैशी, आरिफ अंसारी, सोनू त्यागी, फजलुर्रहमान, आरिफ त्यागी, अंकुर त्यागी आदि मौजूद रहे।
गंगोह के जुनैद ने रुड़की के गुड्डू को दी पटखनी
चरथावल। घाट मेले में दंगल आकर्षण का केंद्र रहा। इसका शुभारंभ निवर्तमान चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने किया। कई प्रांतों के पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। गंगोह के जुनैद ने रुड़की के गुड्डू को रोमांचक मुकाबले में पटखनी दी। दूसरी कुश्ती में सहारनपुर के तल्हेड़ी के शाहवेज ने शामली के कस्बा जलालाबाद निवासी साद को मात दी। खलीफा इस्लाम ने कुश्ती कराईं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उतराखंड, शामली एवं स्थानीय स्थानों आदि के पहलवानों की शानदार कुश्तियां देख ग्रामीण उत्साहित हुए।