दो दिन के लॉकडाउन के बाद भगत सिंह रोड पर बाजार में उमड़ी भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में उमड़ी भीड़, कई जगह जाम लगे
मुजफ्फरनगर। सोमवार को बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। शिव चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड और एसडी मार्के रोड पर जाम लगने से राहगीर और नागरिक हाल बेहाल रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया।
दो दिनों के साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद सोमवार का बाजार खुले। सुबह नौ बजे से ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। वाहनों के कारण शिव चौक पर सबसे अधिक जाम की स्थिति रही। भगत सिंह रोड पर भीड़ का यह आलम रहा कि लोग कोरोना के भय को भी भूल गए तथा कोई सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई।