फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मिला मगरमच्छ , गंगा बैराज में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव मुझेडा के जंगल में कुछ किसान अपने खेतों में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसानों को एक आम के बाग में मगरमच्छ दिखाई दिया तो उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से पकड़ लिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद वन कर्मचारियों को सूचना दी गयी। वन कर्मचारियों ने बताया कि संभवत: मगरमच्छ नहर के रास्ते रजबहे में पहुंच गया होगा और वहां पानी न होने के कारण जंगल में पहुंच गया। मगरमच्छ की लंबाई लगभग दस फुट तथा वजन करीब 50 किलो है। वन कर्मचारी लताफत ने बताया कि मगरमच्छ को गंगा बैराज में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें