फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य के लिए आज गरजेंगे किसान

विज्ञापन
जीआईसी के मैदान पर पहुंचे किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन की आज राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पंचायत होगी। बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग संगठन कर रहा है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह और उपाध्यक्ष अनु मलिक ने बताया कि पंचायत में आसपास के जिलों के किसान भी शामिल होंगे। बागपत, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर समेत अन्य जिलों में संगठन के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। पंचायत एतिहासिक होगी। अनु मलिक ने बताया कि जिले में चरथावल, खतौली, जानसठ और पुरकाजी क्षेत्र में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान किया गया। पंचायत के लिए संगठन के कार्यकर्ता राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंच गए हैं। जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने बताया कि मंच तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें