फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली लगने से मौत

Sat, 17 Mar 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोरना। गांव कम्हेड़ा में संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में सनसनी फैल गई तथा परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आत्महत्या बताते हुए पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन


ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में किसान हुसैन अहमद के चार पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र 19 वर्षीय हलीम खेती के कार्य में हाथ बंटाता था। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह हलीम को जंगल में जाकर कार्य करने के लिए कह दिया था, जिससे नाराज होकर हलीम ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से हलीम की मौके पर ही मौत हो गई।

हलीम की मौत को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। हलीम की मौत से परिवार में भी कोहराम मच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या का मामला बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी करके शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शाम के समय शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवती लापता
मुजफ्फरनगर। एक युवती संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। उसके पिता ने शहर कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। रामलीला टीला निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 22 वर्षीया पुत्री घर से किसी कार्य से बाहर गई थी, जो लौट कर नहीं आई। सभी संभावित स्थानों पर तलाशने पर उसका सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

बसेड़ा के ग्रामीण का शव झाल में मिला
छपार/ भोपा। छपार के गांव बसेड़ा से लापता ग्रामीण का शव भोपा क्षेत्र में गंगनहर स्थित निरगाजनी झाल से मिला है। शव की शनाख्त उसकी जेब से निकली वोटर आईडी से हो पाई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए। शुक्रवार देर शाम भोपा पुलिस को सूचना मिली थी की निरगाजनी झाल के पास नहर में एक शव उतरा रहा है।

अंधेरा हो जाने के कारण शव को पुलिस रात में नहीं निकाल पाई। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जेब से वोटर आईडी मिली, जिससे उसकी पहचान उस्मान (45) निवासी बसेड़ा के रूप में हुई। सूचना के बाद मृतक का बेटा फरमान, साला लियाकत बेलड़ा, साढ़ू हासिम मुजफ्फरनगर सहित दर्जनों लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। बेटे फरमान ने बताया कि उसका पिता रिक्शा चलाता था। पांच मार्च की शाम बिना कुछ बताए वह घर से गायब हो गया था। सूचना पर छपार एसओ आदेश त्यागी और बसेड़ा चौकी प्रभारी सतेंद्र नागर भी मौके पर पहुंचे।

एसओ ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिसके चलते शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में पत्नी नाजिया उर्फ फर्जाना, बेटी रेशमा शादीशुदा, बेटा फरमान, सलमान, बेटी शाबिया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मृतक मनोरोगी था, जो यहां घूमता रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में पुलिस ने सुजडू चुंगी निवासी उदयवीर सिंह की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, शहर कोतवाली के सामने सड़क पर पड़े मिले युवक की भी मौत हो गई। इस युवक को कुछ लोगों ने उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की  पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए एक बालक की भी मौत हो गई। परिजनों ने किसी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया और शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें