फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी में शुगर मिल श्रमिक की गोली मार कर हत्या  

Fri, 27 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक की लाश के पास मौजूद परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तितावी क्षेत्र के गांव मुकंदपुर नहर के पास बृहस्पतिवार दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर तितावी शुगर मिल के श्रमिक की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाश उसकी बाइक और नगदी लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात के दौरान श्रमिक शुगर मिल से अपने गांव मुकंदपुर आ रहा था। हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। देर शाम तक शव मौके पर ही पड़ा था। 

तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर निवासी 30 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र श्याम सिंह बीते पंद्रह सालों से तितावी शुगर मिल में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार दुपहर करीब दो बजे ऋषिपाल गांव से एक तेरहवीं में शामिल होकर तितावी शुगर मिल में मजदूरी के लिये जा रहा था । मुकंदपुर रजवाहे की पटरी पर बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी तथा बाइक और नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


हत्या का पता उस समय लगा जब नजदीकी गांव  ढिंढावली के कुछ युवकों ने रजवाहे की पुलिया पर ऋषिपाल का गोली लगा शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव में तथा  तितावी थाने को दी । सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मौके पर मुकंदपुर  गांव के भी काफी ग्रामीण आ गये थे । ग्रामीणों ने  मृतक की पहचान  ऋषिपाल के रूप में की ।

पुलिस ने जांच पड़ताल की,  जिसमें बदमाशों ने ऋषिपाल के गले पर गोली मार रखी थी । खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठने नहीं दिया। परिजनों और ग्रामीण मौके पर एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मृतक के पास कोई नगदी नहीं मिली तथा उसकी स्पलेंडर बाइक भी वहां नहीं मिली।  

पुलिस हत्या का कारण लूट का विरोध मान रही है । क्योंकि छीनाझपटी के समय मोबाइल रजवाहे के अंदर पड़ा मिला । मृतक के पिता की भी काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है, जबकि उसका छोटा भाई देशपाल दिल्ली में कार चलाता है, जो देर शाम तक भी मौके पर नहीं आया था । रात्रि आठ बजे तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें