फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की कोकीन के साथ छह गिरफ्तार

Fri, 27 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
arrsted - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काठमांडू के ठमेल में नेपाल क्राइम ब्रांच की पुलिस ने होटल में छापा मारकर एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशान देही पर दो और जगहों पर छापा मारकर दो किलो छह सौ ग्राम कोकीन के साथ मुंबई निवासी एक भारतीय के साथ चार लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने बरामद कोकीन की कीमत पांच करोड़ रुपये आकी है। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच एसपी पदम राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध महिला विदेशी नगरिक के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करती है। इस पर पुलिस ने ढमेल के पास एक होटल में छापा मारकर उक्त महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम यमरिस कारमिन बताया। उसने जानकारी दी कि मुंबई के एक युवक को कोकीन देने मेरे साथी दूसरे होटल में गए है।
इस पर पुलिस ने होटल में कोकीन की डील कर रहे मुबारक खान निवासी मुंबई , नाईजीरिया निवासी जोन और दिल बहादुर गुरुंग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि कोकिन, कोलंबिया, ब्राजील, और दुबई होते हुए यहां आई है। महिला ने काठमांडू आकर कोकीन दिल बहादुर को दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें