फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कढ़ली में गोकशी पर भड़का गुस्सा 

Sun, 31 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गोकशी की घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कढ़ली गांव में गोकशी को लेकर ग्रामीणों की भीड़ ने दूसरे संप्रदाय के एक परिवार को घेर लिया। भीड़ ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। भीड़ के गुस्से को भांप कर आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर से मांस कब्जे में लिया है। एसएसपी और एसपी सिटी भी गांव पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


गांव कढ़ली में शनिवार को जीशान कुरैशी पुत्र इब्राहिम के घर गांव का ही एक व्यक्ति उधार दिए पैसे मांगने पहुंचा था। जहां उसने गोवंश कटा हुआ देख लिया। उसने इसकी जानकारी गांव वालों को दे दी। जिसके बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने गांव मंदवाड़ी, जसौला, चांदसमंद, नंगला में ग्रामीणों को फोन पर घटना की जानकारी दी।

कांवड़ यात्रा के दौरान गोकशी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। पांच गांवों के लोग जीशान कुरैशी के मकान के सामने एकत्र हो गए। भीड़ को आते देख जीशान परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ पीछे की दीवार फांदकर जंगल से फरार हो गया। बाहर गुस्साई भीड़ ने घर का दरवाजा और दीवार तोड़ डाली। मकान में रखे सामान को भी तोड़फोड़ डाला। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। थाना खतौली, रतनपुरी, मंसूरपुर, जानसठ पुलिस पीएसी बल के साथ गांव पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी के मकान में आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने भीड़ को बामुश्किल समझाबुझाकर आग लगाने से रोका। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने मकान के अंदर से मांस और उपकरण कब्जे में लिए।

पुलिस ने घर में मिले मांस को परीक्षण के लिए भेज दिया है। बाद में एसएसपी दीपक कुमार और एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा भी गांव पहुंचे। एसएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली। सांप्रदायिक तनाव के चलते गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें