फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: चांद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, दबोचे गए आरोपी, कबूल किया जुर्म

Fri, 25 Jun 2021 12:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

चांद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हो गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: चांद का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किदवई नगर निवासी युवक चांद (22) की दो युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे उधार दिए गए रुपये वापस न देने का मामला बताया गया है। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव सुजड़ू के जंगल से शव बरामद किया है।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि 11 जून को चांद अचानक लापता हो गया था 13 जून को उसके पिता नूर हसन ने शहर कोतवाली पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सुजड़ू निवासी वाजिद और आसिफ को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। दोनों ने चांद की चाकू से गोदकर हत्या कर शव जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि वाजिद ने चांद को 43 हजार उधार दिए थे। वह वापस नहीं कर रहा था इसी कारण हत्या की है। पुलिस हत्यारोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें