फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने जान दी

Thu, 22 Mar 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दहचंद गांव में खाली पड़े मकान में प्रेमिका के उत्पीड़न से तंग आकर  युवक ने फांसी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या के लिए प्रेमिका समेत चार पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां समेत चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दहचंद गांव का देव कुमार (30) पुत्र मदन पाल पिछले कई वर्षों से मुजफ्फरनगर के रामपुरी मोहल्ले में परिवार सहित रहता था। गांव में उसका पैतृक मकान खाली पड़ा है। घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार रात को देव कुमार अकेला गांव में अपने घर पहुंचा। घर में जाने के बाद बाद उसे किसी ने नहीं देखा। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे मकान के कमरे में गले में चुन्नी से उसका शव लटका देखा, तो ग्रामीण हतप्रभ रहे गए।

उन्होंने डायल पुलिस 100 को सूचित किया। खबर लगने पर थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छत से उतरवाकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास पुलिस को एक सुसाइड़ नोट मिला। सुसाइड में पत्नी के प्रेम प्रसंग के हवाले का जिक्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


खुदकुशी के मामले में मृतक के तहेरे भाई देवी शरण ने प्रेमिका, उसका पति, मॉ और चाचा के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका भाई देव कुमार मुजफ्फरनगर रहकर किराए पर टैक्सी चलाने का काम करता था। वहां दोस्त की पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग हो गया।

उसके बाद प्रेमिका समेत नामजद आरोपियों ने उसे कई तरह से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। मुजफ्फरनगर और गांव का मकान का बैनामा प्रेमिका के नाम करने का दबाव बनाया जा रहा था। यह बात देव कुमार ने घटना को अंजाम देने से पहले अपनी मां मेवा देवी और वादी को बताई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने का मजबूर होना पड़ा। एसओ ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट से मृतक के प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है। नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें