फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पेट में छुरी घोंपी, गंभीर अवस्था में घायल मेरठ रेफर 

Tue, 28 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती चाकू लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक पर सोमवार देर शाम एक युवक के पेंट में छुरी घोंप दी गई। युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। अचानक हुए जानलेवा हमले की वारदात से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस हमलावरों की तलाश की जुटी है।            
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला महमूदनगर निवासी 22 वर्षीय मारुफ पर सोमवार देर शाम प्राण घातक हमला हुआ। मारुफ देर शाम करीब साढ़े सात बजे किसी काम से मदीना चौक पर गया था। वह चौक पर खड़ा होकर किसी का इंतजार करने लगा। इसी बीच वहां अचानक पहुंचे एक युवक ने छुरी से उसके पेट में ताबड़तोड़ तीन प्रहार किए और फरार हो गया। मारुफ चीखता हुआ नीचे गिर गया। पेट में छुरी के तीन प्रहार के कारण वह लहूलुहान हो गया।

चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़कर आए। युवक को खून से लथपथ पड़ा देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच परिजन भी आ गए। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है और हमलावरों की तलाश में लगी है। पुलिस ने बताया कि मारुफ का अपनी बहन के ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उस पर जानलेवा हमला हुआ है। देर शाम तक घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें