फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित की हत्या पर गादला में बवाल

Tue, 22 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गादला गांव में खेत से चारा काटने को लेकर हुई कहासुनी को लेकर सोमवार शाम एक दलित की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए दलित समाज के लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया, और पुलिस ने जमकर नोक-झोंक हुई। घंटो मशक्कत के बाद पुलिस शव उठाने में सफल रही। पीड़ित पक्ष ने देर रात नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


किसान से हुए विवाद के बाद दलित अधेड़ की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। समाज के लोगों ने हत्यारोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए अफसरों को शव उठाने से रोक लिया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। लोगों को समझाकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर देकर युवक को नामजद किया गया है।

भोपा थानाक्षेत्र के गादला गांव में दलित धनसिंह (42) की पत्नी और बच्चे सोमवार को खेत में चारा काटने गए थे। वह जगवीर नामक किसान के खेत से चारा काटने लगे तो उसे चारा काटने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षाें में कहासुनी हो गई। आरोप है कि धन सिंह की पत्नी और बच्चों को गालियां देकर भगा दिया।
विज्ञापन


 धन सिंह की पत्नी ने घर आकर यह बात धन सिंह को बताई तो वह शाम करीब छह बजे जगवीर के घर जाकर इसका विरोध किया तो वहां पर उसकी जगवीर पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जब धन सिंह जब घर लौटने लगा तो बीच रास्ते जगवीर के बेटे अरविंद त्यागी ने धनसिंह को रास्ते में पकड़ लिया और उसके पेट में चाकू घोंपकर फरार हो गया।

धनसिंह ने चीखते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद दलित समाज के लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। एसपी क्राइम राकेश जौली, सीओ सूक्ष्म प्रकाश मौके पर पहुंचे और शव उठाने के प्रयास किए लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

मांग पूरी होने पर ही शव देने की मांग पर अड़ गए। लोगों की पुलिस ने जमकर नोक-झोंक हुई। काफी देर बाद अधिकारियों द्वारा आरोपियों को जल्द पकड़ने और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने देर रात बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से आई तहरीर में अरविंद को नामजद किया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें