मंडावली में एक महिला ने परिचित एमआर पर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सीओ के निर्देश पर पति की ओर से मंडावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
गाजियाबाद निवासी एमआर आशीष पुंडीर का मंडावली के एक गांव में परिवार में आना-जाना था। महिला के पति की तहरीर पर सीओ संजय राय ने मंडावली थाने में एमआर के विरुद्ध कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। पति की तहरीर पर मंडावली पुलिस ने गाजियाबाद के एमआर आशीष पुंडीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि 17 सितंबर को वह तड़के खेत पर गया था। उसकी गैर मौजूदगी में परिवार में आने-जाने वाला एमआर घर आया और पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बलात्कार किया। घर लौटने पर उसे पत्नी बेहोशी की हालत में अर्धनग्न मिली। पत्नी का इलाज नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया गया। होश आने पर पत्नी ने एमआर द्वारा बलात्कार किए जाने का सनसनीखेज मामला बताया। आरोप है कि मंडावली थाने के एसआई नरेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने तथा महिला के बयान के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंडावली पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। बताया जाता है कि बलात्कार का आरोपी एमआर पूर्व में नजीबाबाद की पूर्वी गंगनहर कॉलोनी क्षेत्र में रहता था। वहीं पर महिला पति के साथ रहती थी। तभी से एमआर परिवार से जुड़ा है। मंडावली पुलिस आरोपी एमआर के पते एवं तलाश में जुटी है।