फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में टकराव, लाठी-डंडे चले, पथराव

Mon, 04 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कार का शीशा तोड़ने को लेकर वाल्मीकि और ठाकुर समाज के लोगों के बीच टकराव हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


हमले में दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर जीप में बैठा लिया।

इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने जीप से ठाकुर समाज के लोगों को बाहर खींचने का प्रयास किया, जिसको लेकर पुलिस से काफी नोकझोंक हुई।

पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। कुछ लोगों ने जीप का काफी दूर तक पीछा भी किया। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


गांव भायंगी में ठाकुर समाज के प्रेम कुमार की कुछ दिन पूर्व मां तारावती का देहांत हो गया था। रविवार को तेरहवीं थी, घर पर मेहमान और बिरादरी के लोग आए हुए थे। मकान के बराबर में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में मेहमानों की कार खड़ी थी।

आरोप है कि समिति में खेल रहे वाल्मीकि समाज के बच्चों ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। प्रेम कुमार पक्ष के लोगों ने वाल्मीकि समाज के अन्नू पुत्र चंद्र और उसके जीजा मोनू पुत्र जयसिंह के बच्चों पर शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया।

जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों से प्रेम कुमार, संजीव, मोनू और अन्नू समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर जीप में बैठा लिया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने पुलिस का घेराव कर दिया। वाल्मीकि समाज के लोगों की पुलिस के साथ काफी नोकझोंक हुई।

पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रेम कुमार और संजीव को पकड़कर खींचने के लिए पुलिस की जीप का काफी दूर तक पीछा भी किया। पुलिस ने बमुश्किल वाल्मीकि समाज के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है।

वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने थाना घेरा
खतौली। कुछ युवकों को पुलिस हिरासत में लेने पर वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने थाने का घेराव किया। इस दौरान एक वृद्ध महिला थाने में बेहोश हो गई। पुलिस ने वृद्धा को अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी ने महिलाओं को आरोपी ठाकुर समाज के लोगों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का आश्वासन देकर शांत किया।

झगड़े से तेरहवीं की रस्म में भंग पड़ा
खतौली। गांव में वाल्मीकि और ठाकुर समाज के बीच हुए टकराव के बाद प्रेम कुमार की मां की तेरहवीं में आए कई रिश्तेदार बिना भोज किए ही चले गए। झगड़े से तेरहवीं की रस्म में भंग पड़ गया। प्रेम कुमार को पुलिस द्वारा पकड़े जाने से तेरहवीं की रस्म को समाज के लोगों और कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस की मौजूदगी में सम्पन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें