फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी में जुलूस को लेकर दो गुट आमने-सामने

Sun, 25 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। क्षेत्र के गांव गढ़ी में मोहर्रम के जुलूस को लेकर शिया समुदाय के दो गुटों के आमने-सामने आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीओ ने फोर्स के साथ गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से अपने सामने ही निकलवाया। जानसठ कस्बे में शिया समुदाय ने अंगारों पर मातम किया।
विज्ञापन


जानसठ क्षेत्र के गांव गढ़ी में शनिवार दुपहर मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। जुलूस को लेकर गांव के शिया समुदाय के दो गुट पहले जुलूस निकालने को लेकर आमने-सामने आ गए। पुलिस प्रशासन को शिया सुन्नी आमने सामने आने की सूचना पर हड़कंप मच गया।

एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, सीओ कुंवर अनुपम सिंह, इंस्पेक्टर धनंजय मिश्र फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी की तो पता चला शिया समुदाय के दो गुटों में जुलूस निकालने को लेकर आपस में मनमुटाव हो गया था। अधिकारियों ने दोनों गुटों को समझा-बुझाकर मोहर्रम का जुलूस निकलवाने के लिए राजी किया। अधिकारियों ने कहा कि गांव में कोई नई परंपरा को शुरू नहीं किया जाएगा। गांव में पहले से एक ही जुलूस निकलता है और एक ही निकलेगा।
विज्ञापन


जिस पर दोनों गुट राजी हो गए। बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में जुलूस निकाला। उधर, कस्बे में शिया सोगवारों ने मोहल्ला जुम्मा में दहकते अंगारों पर चलकर मातम किया। सोगवार जुम्मा मोहल्ले से चलकर जुलूस निकालते हुए कस्बे के मेन बाजार से होकर करबला पहुंचे। जहां ताजिये दफन किए  जुलूस में अब्बास अली खां, समीर जैदी, दानिश, हसन कैसर जैदी, हिलाल मेहंदी, हसन जैदी, इमरान अली, फिरोज जैदी, अफरोज हैदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें