फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटे अफसर

Mon, 12 Apr 2021 12:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

  • सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • घटना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना हो गई। शहर के थाना सिविल लाइन में तैनात सिपाही अखिल कपासिया ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन


बताया गया कि 24 वर्षीय सिपाही अखिल कपासिया नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे कमरे पर उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

यह भी पढ़ें: भाईजान ! हद हो गई, आज दो मौतें होंगी..., मरने से 15 मिनट पहले गुड्डू ने भाई को भेजा था ऑडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक सिपाही मूल रूप से बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र का निवासी था। वह वर्ष 2016 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों को खबर कर दी है। अभी आत्महत्या के करण का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें