फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को पीटकर अधमरा किया

Thu, 30 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छपार। रजवाहे में नहा रहे कुछ युवकों ने एक किसान को ईंटों से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घायल को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी। वहीं, बताया गया कि सभी हमलावर नशे में थे।
विज्ञापन


गांव बसेड़ा निवासी किसान मोहकम सिंह पशुओं को पानी पिलाने के लिए रजवाहे ले गया था। जहां पहले से ही गांव के तीन युवक नहा रहे थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। जब पशु रजवाहे में पानी पीने लगे तो उक्त युवकों ने मोहकम को यह कहते हुए कि पानी गंदा कर दिया गालियां देनी शुरू कर दी। 

इसी बीच उनके दो साथी बाइक लेकर वहां पहुंच गए। विरोध करने पर पांचों ने उसकी पिटाई कर दी। नशे में उक्त युवकों ने किसान पर ईंटों से प्रहार कर उसको अधमरा कर दिया। घटना के समय पास में ही उसका भाई जोगपाल गाय चरा रहा था। शोर सुनकर             वह भी मौके पर पहुंच गया और विरोध करने लगा। आरोपियों ने उसका पीछा भी किया, तो उसने भागकर जान बचाई। गांव में उसने घटना की जानकारी दी।  
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर फरार हो गये। घायल के भाई सत्य कुमार ने विपिन, पंकज, छोटू, काकू उर्फ सुमित और एक अज्ञात के विरुद्ध  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। उधर, घायल का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। जहां चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें