फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो दे दिया तलाक  

Mon, 23 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तलाक‌। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में प्रेमी के साथ बेगम को आपत्तिजनक स्थिति में देख गुस्साए शौहर ने तलाक दे दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने पति को ही हवालात में डाल दिया। सिविल लाइन के महमूद नगर निवासी पीड़ित युवक लकड़ी का काम करता है। मोहल्ले की मोबाइल की दुकान पर पीड़ित की पत्नी रिचार्ज कराने के लिए जाया करती थी। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन


शौहर के काम पर जाने के बाद पत्नी दुकानदार प्रेमी को घर पर बुला लेती थी। रविवार दिन में काम बीच में छोड़कर पति अचानक घर आया तो पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध जताया तो दोनों लड़ाई करने लगे। इसी बीच प्रेमी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उसने पत्नी को तलाक दे दिया। पति आरोपी प्रेमी  के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले को सुलझाने के बजाए निर्दोष शौहर को ही हवालात में बैठा दिया। दोनों ओर के काफी लोग थाने में जमा है और फैसले के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें