फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला खालापार

Tue, 29 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार इलाके में दुकान के विवाद को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों में  हथियार निकल आए और जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। इस बवाल से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर हमलावर और घायल दोनों अपने घरों में दुबक गए। देर रात तक मौके पर पुलिस बल डटा था।
खालापार इलाके में दारोगा की कोठी के पास बालू और असलम पक्ष के बीच दुकान खरीदने में सौदेबाजी को लेकर पहले से ही तकरार चली आ रही थी।

सोमवार शाम करीब सात बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और उनमें जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों ने उनका बीच बचाव कराया। बाद में दोनों पक्ष गाली गलौज करते हुए अपने घर लौट गए। इसी बीच एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी जिस पर माहौल गर्मा गया और
दोनों पक्ष हथियार लेकर सामने आ गए।

दोनों तरफ से एक दूसरे को निशाना बनाते हुए जमकर फायरिंग हुई। गोलियाें की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग बीच बचाव को भागे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के हमलावर और घायल दोनों वहां से चले गए।
विज्ञापन


इसरार नाम के व्यक्ति के पैर में गोली लगी है वहीं अख्तर भी गोली लगने से घायल हुआ है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के कारण घायल भी सामने नहीं आए थे।

देर रात तक पुलिस बल क्षेत्र में तैनात था और घटना की जांच पड़ताल की जा रही थी। शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि हमलवार फरार हैं। खोजबीन की जा रही है इसके बाद पुलिस केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें