फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत

Sat, 24 Oct 2015 12:41 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ककराला गांव के पास हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साथी किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को हिरासत में ले लिया है। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश भी की, पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत किया।

शुक्रतारी निवासी मौसम मोरना इंटर कॉलेज मेें नौवीं का छात्र था। इलाबास निवासी अंकित से मौसम की दोस्ती थी। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक द्वारा इलाबास से सुबह करीब साढ़े नौ बजे काम से मुजफ्फरनगर आ रहे थे। ककराला गांव के पास ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने भौकरहेड़ी निवासी ट्रैक्टर चालक प्रवीण को हिरासत में ले लिया और घायलों को अस्पताल भिजवा, जहां मौसम ने दम तोड़ दिया। जबकि अंकित की हालत गंभीर है।

किशोर की मौत की खबर मौसम के परिजनों को मिली, जिसके बाद काफी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन



इसके बाद ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना था कि तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौसम बाइक से ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने साइड बदल दिया, जिसके बाद हादसा         हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें