फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Tue, 03 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग स्थित एक कॉलेज के बाहर सोमवार को क्लास के ही साथियों ने एक छात्र को पकड़कर बुरी तरह पीटा। बेहोश होने पर आरोपी फरार हो गए। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परिक्रमा मार्ग एक कॉलेज से दोपहर को छुट्टी हुई। बीकॉम फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों ने मिलकर क्लास के ही एक छात्र को कॉलेज के गेट पर घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए छात्र को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया।

छात्र बेहोश हो गया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के अलावा छात्र जुटे और बेहोश छात्र को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि घायल छात्र चरथावल के मथुरा गांव का रहने वाला गौतम है। आरोपी तीन छात्र भी उसी के गांव के हैं। पैसों के लेनदेन को लेकर गौतम से कई दिनों से उनका झगड़ा चल रहा था। घटना की जानकारी पर घायल छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। छात्र के परिजनों ने कॉलेज में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें