फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा में शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारी, हालत गंभीर

Mon, 25 Dec 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोपा कसबे में दिन निकतले ही शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली चलने से अफरा तफरी मची। आरोप है कि हमलावर ने दो दिन पूर्व गोली मारने की चेतावनी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेल्समैन को जिला चिकित्सालय भेजा, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन


भोपा कस्बे की देशी शराब के ठेके पर ककरौली के गांव टंढेड़ा निवासी विमल उर्फ आशू पुत्र महेंद्र सेल्समैन है। वह रविवार सुबह ठेके पर था, तभी एक यवक वहां पहुंचा और सेल्समैन विमल को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर शराब के ठेके पर भगदड़ मच गई।

आरोपी हमलावर शिकायत करने पर धमकी देकर तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि हमलावर टंढेड़ा निवासी अनिल (हाल निवासी बेलड़ा ) बताया गया है। दो दिन पूर्व विमल व उसके परिजनों की शराब बेचने की शिकायत की थी, जिस पर आबकारी पुलिस ने छापा मारा था।
विज्ञापन


वहां से शराब नहीं मिली थी। छापामारी के दौरान अनिल भी मौके पर था। शिकायत का शक अनिल पर गया तो घायल विमल के परिजनों से अनिल की कहासुनी हो गई, जिससे अनिल ने अपनी तोहीन समझी और साथ ही गोली मारने की धमकी दी थी। विमल जानसठ शराब की दुकान पर तैनात था।

दो दिन पूर्व ही भोपा भेजा गया था। रविवार की सुबह सवेरे विमल उर्फ आशू भोपा शराब की दुकान पर बैठा था, तभी अनिल आया और दुकान के अंदर जाकर उससे बातें करने लगा, इसी दौरान अनिल ने विमल पर गोली चला दी जो उसके पेट में लगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य सेल्समैन दुकानों से बाहर आए, तो हमलावर तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीडित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। घायल द्वारा बताये गए आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें