फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीपुर गांव में खूनी संघर्ष, 29 गिरफ्तार 

Tue, 24 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पथराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बुढ़ाना के सफीपुर गांव में ट्रांसफार्मर से तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर दोनों पक्षों ने पथराव और फायरिंग की। एसपी देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 29 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। शांति व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासन ने गांव में पीएसी तैनात की है।
  कोतवाली क्षेत्र के गांव सफीपुर में हरिजन बस्ती का ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण बस्ती की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी। नया ट्रांसफार्मर न मिलने के कारण ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति से परेशान हरिजन बस्ती वालों ने गांव के दूसरे ट्रांसफार्मर जोगी बिरादरी की बस्ती के ट्रांसफार्मर से रविवार देर रात्रि के समय बिजली के तार लगाकर आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
  जोगी बस्ती के लोगों ने हरिजन बस्ती वालों का तार जोड़ने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों बस्ती वालों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इस पथराव में दोनों पक्षों के एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। 
  घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो दोनो पक्षों ने एक राय होकर पुलिस पर पथराव किया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात प्रदीप गुप्ता,   सीओ एसपी शर्मा, एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सर्किल के थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस ने पुलिस पार्टी पर हमले करने वाले 29 ग्रामीणों को मौके से गिरफ्तार किया। 
  उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने 37 लोग नामजद और 30-40 अज्ञात के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में पूर्णतया शांति है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएसी तैनात की है। सीओ एसपी शर्मा का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम पर हमला करने वाले और शांतिभंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


29 लोगों का चालान
थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों के संसार, ऋषिपाल, संजीव, अंकित, विजेंद्र, राजपाल, सागर, मुन्ना, सुनील, तीरथपाल, सचिन, दिनेश, ओमपाल, प्रदीप, धीर सिंह, प्रेम, संजू, लोकेंद्र, जगमोहन, योगेश, मिन्टू, भोला, नरेश, ब्रजमोहन, बोबी, जोनी, भीष्मपाल, विपिन और श्यामलाल सहित 29 लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस ने घटना में घायल कुलदीप, संजीव, नरेश एवं रीता को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया, जहां से इन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें