फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय गैंग के सात लुटेरे मुठभेड़ में दबोचे      

Tue, 10 Oct 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली और मंसूरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लुटेरों गिरोह के सात बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इन लुटेरों ने बीते सप्ताह मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टायरों से भरा ट्रक लूटा था। पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर लूटा गया ट्रक और 161 टायर बरामद किए। बदमाशों से एक अन्य कैंटर, तमंचे भी बरामद हुए। ये बदमाश सहारनपुर की आईटीसी फैक्ट्री से सिगरेट का ट्रक लूटने जा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों ने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान में नेशनल हाईवे पर इसी तरह माल से भरे ट्रक लूटने की अनेक घटनाएं की हैं। पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले राजस्थान बीकानेर के कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को टायरों से भरे ट्रक लूट की वारदात के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि लक्सर में जेके टायर फैक्ट्री से एक ट्रक 30 सितंबर को 190 टायर लेकर विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश के लिए चला था। उसी रात मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर बदमाशों ने ट्रक के आगे अपना कैंटर लगाकर टायरों से भरा ट्रक लिया था।

बदमाशों ने चालक को कब्जे में लेकर मारपीट कर उसे मथुरा के कोसीकलां इलाके में फेंक दिया था। चालक की सूचना पर कंपनी के मैनेजर केके शर्मा की ओर दो अक्तूबर को लूट का मुकदमा मंसूरपुर थाने पर दर्ज कराया गया था। लूट के खुलासे में मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल, खतौली इंस्पेक्टर पीपी सिंह और क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया था। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ लूट का खुलासा 
मंसूरपुर। मंसूरपुर इंस्पेक्टर चाहल केपीएस चाहल ने टीम के साथ जांच-पड़ताल के दौरान राजस्थान के बीकानेर निवासी कारोबारी मनोज पुत्र मोतीलाल बोथरा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लूटे गए टायरों से 95 टायर बरामद किए, जिनकी पहचान कंपनी के सुपरवाइजर सुनील ने की। कारोबारी मनोज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि टायरों से भरा ट्रक हरियाणा के नूह निवासी इस्लामुद्दीन गैंग ने लूटा था। पुलिस गैंग की तलाश में लगी थी। 

भारी मात्रा में कारतूस बरामद
एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, चाकू, भारी मात्रा में कारतूस और कैंटर बरामद की। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम शाहिद पुत्र सलाउदीन, सलीम पुत्र हन्ना, हैदर अली पुत्र अशरफ खान, साबिर पुत्र शेर मोहम्मद, हसन पुत्र चाऊखान, सलामु पुत्र इलियास निवासीगण जिला नूह हरियाणा, रहीश पुत्र हबीब निवासी पलवल बताए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव लोई सराय के पास एक ढाबे से लूटा गया ट्रक और 66 टायर बरामद किए। बरामद माल करीब 40 लाख रुपये का है। 

रेकी कर लूटते थे ट्रकों को 
एसपी सिटी ने बताया कि यह गिरोह रेकी कर माल से भरे ट्रकों को लूटते थे, जहां बड़ी कंपनी की फैक्ट्री है। वहां जाकर बदमाश होटलों में रहकर फैक्ट्री से निकलने वाले ट्रकों की रेकी करते थे। बाद में ट्रक का पीछा कर अपना ट्रक आगे लगाकर माल से भरा ट्रक लूटते थे। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड में हाईवे पर कई लूट की घटनाएं बदमाशों ने कबूली है। काली मिर्च और कॉपर से भरे भी ट्रक लूटे हैं। लूटपाट के बाद दूसरे प्रांतों के कारोबारियों को माल बेेचते थे। गैंग में शामिल होने वाले नए बदमाशों को चार-पांच मोटी लूट करने के बाद ही हिस्सा देना शुरू किया जाता था। 

गैंग लीडर की तलाश जारी 
सीओ खतौली डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नूह निवासी इस्लामुदीन पुत्र सद्दीक गिरोह का लीडर है। उसके अलावा लूट में शामिल रहे सुनील मान निवासी रोहतक, रमेश उर्फ पंडित निवासी पानीपत, मुमताज पुत्र इकबाल निवाी पलवल, राशिद पुत्र इकबाल निवासी नूह की तलाश जारी है। गैंग के सभी बदमाश शातिर हैं। इस्लामुदीन और शाहिद पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित रहा है। 

पुलिस टीम पुरस्कृत होगी 
एसपी सिटी ने बताया कि लूट का खुलासा करने वाली टीम पुरस्कृत की जाएगी। टीम में खतौली इंस्पेक्टर पीपी सिंह, मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल, उप निरीक्षक सुनील नागर, आरके शर्मा, कपिलदेव, सुरेश कुमार, कांस्टेबल, कुलवंत मलिक, दीपक, गुरुनाम सिंह, सोहनवीर, कुलवंत, रोहताश, विजय मावी, मनोज, कोमित कुमार, सतीश कुमार, पुष्पेंद्र शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें