फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंढ़ेडा के मदरसा का छात्र चार माह से लापता  

Thu, 02 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मदरसा संचालक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के गांव तेवड़ा मदरसा के छात्र जावेद हत्याकांड का मामला अभी लोग भूले भी नहीं थे कि क्षेत्र के ही गांव टंढेड़ा के अरबी मदरसा से एक अन्य छात्र के गायब होने के समाचार मिलने से सनसनी फैल गई। चार माह से लापता छात्र दानिश का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए मदरसा प्रबंधन व ककरौली पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। छात्र के लापता होने को लेकर मदरसा में कई बार पंचायत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


गांव टंढेड़ा में पूर्व बसपा विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी द्वारा संचालित अरबी मदरसा शमसुल उलूम में क्षेत्र व दूरदराज के लगभग 750 छात्र अरबी, उर्दू, फारसी, हिन्दी व अंग्रेजी भाषा की शिक्षा ग्रहण करते हैं। मदरसा छात्रावास में लगभग 350 छात्र रहते हैं। थाना छपार के ग्राम छपरा निवासी मुजीब पुत्र अब्दुल हकीम ने बताया कि उसका 14 वर्षीय भाई मोहम्मद दानिश टंढेड़ा स्थित अरबी मदरसे में पिछले दो साल से तालीम हासिल कर रहा था।

15 नवंबर को दानिश के लापता होने की खबर परिजनों को मिली। मदरसा में जानकारी करने पर मदरसा प्रबंधन ने बताया कि छात्र 7 नवंबर को मदरसा से छुट्टी लेकर गया है। कुछ दिनों बाद दानिश के साथी नवेद पुत्र मौसम निवासी गांव कुतुबपुर थाना मीरापुर व मुजाहिदीन पुत्र निजामुदीन निवासी मवाना के साथ दानिश के मदरसा से चले जाने की बात सामने आई थी। जिसमें कई बार मदरसा में पंचायत बुलाई गई। लापता छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ककरौली पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की मांग की। बुधवार को सीओ भोपा अकील अहमद व थाना प्रभारी आनन्द मिश्रा ने मदरसा में पहुंच कर प्रबंधक से छात्र के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें