फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की लूट का खुलासा करने की मांग  

Tue, 02 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूट के खुलासे की मांग करते व्यपारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्य समाज रोड पर हुई 20 लाख की लूट के खुलासे को लेकर सोमवार को भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल के नेतृृत्व में भाजपा नेता एसएसपी दीपक कुमार से मिले। नेताओं ने रोष प्रकट करते हुए कप्तान से लूट के जल्द खुलासे की मांग की। 
विज्ञापन


दो दिन पूर्व शहर में आर्य समाज रोड पर सर्राफ से हुई 20 लाख रुपये की लूट का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सोमवार को भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा नेता एसएसपी आवास पहुंचे। नेताओं ने पुलिस कप्तान से लूट के जल्दी खुलासे की मांग रखी।

कपिलदेव अग्रवाल ने शहर में हो आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर रोष प्रकट किया। कप्तान दीपक कुमार ने जल्दी ही लूट की घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। एसएसपी से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष चंद शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, देवव्रत त्यागी, जगदीश पंचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारी के करीबियों से की जा रही पूछताछ 
शहर के बीचोंबीच हुई 20 लाख की लूट के खुलासे में पुलिस दो दिन बीत बाद भी खाली हाथ है। पुलिस ने व्यापारी के नजदीकियों से पूछताछ की हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को कुछ खास नहीं मिल पाया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार सर्राफ से दो बैगों में रखे 20 लाख रुपये और सोना लूट लिया था। बदमाशों ने इस दौरान व्यापारी के सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया था और फायर कर मौके से भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में पीड़ित व्यापारी के बेटे की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी थी।

एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को वारदात के खुलासे में लगाया था। टीम ने काफी संदिग्धों से पूछताछ की। कई को उठा भी रखा है, उनसे पूछताछ जारी है। व्यापारी के नौकर से भी पूछताछ की गई है। टीम ने शहर से बाहर भी कई जगहों पर दबिशें दी हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी टीम को कुछ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें