फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूबी वृद्धा

Tue, 02 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा में रेलवे क्रासिंग पर मौजूद सीओ और कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे विभाग ने क्रासिंग समाप्त कर भूमिगत मार्ग निर्माण कराए हैं। बांदा कानपुर रेल लाइन पर ज्यादातर भूमिगत मार्ग बन चुके हैं। लेकिन बारिश के वक्त जलनिकासी का प्रबंध न होने से भारी जलभराव है। सोमवार को रागौल स्टेशन के निकट अरतरा मार्ग पर रेल लाइन क्रासिंग चौकी के पास भूमिगत क्रासिंग जानलेवा साबित हुई। इससे होकर गुजर रही अज्ञात महिला की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बे के रागौल स्टेशन के निकट अरतरा रेल लाइन क्रासिंग चौकी के पास ही रेल विभाग ने भूमिगत पुल व मार्ग निर्माण कराया है। भारी जलभराव के चलते देर शाम निकली एक अधेड़ महिला की पानी में डूबकर मौत हो गई। लोगों ने महिला के शव को उतराता देख पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां, कोतवाल घनश्याम पांडेय ने पुलिस कर्मियों की सहायता से शव बाहर निकलवाया। लेकिन यह क्षेत्र रेलवे पुलिस की परिधि में आने पर स्थानीय पुलिस ने जीआरपी बांदा को सूचना दी।
विज्ञापन


जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा ले गई। अज्ञात अधेड़ महिला ग्रामीण परिवेश में है। उसकी शिनाख्त तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक नहीं हो सकी है। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें