फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

Tue, 01 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मरीज की मौत होने पर तीमारदारों ने करनाल रोड  स्थित राठी नर्सिंग होम में हंगामा कर दिया। अस्पताल स्टाफ से मारपीट के साथ ही तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन


कैराना कस्बा के मोहल्ला आलकला निवासी शब्बीर (60) को उसके परिजनों ने 25 अगस्त को करनाल रोड स्थित राठी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। शब्बीर को पित की थैली में पथरी थी, जिसका ऑपरेशन कराया गया। सोमवार सुबह शब्बीर को परिजन डाक्टर डीपी गुप्ता के यहां ले गए।

वहां पहुंचने पर शब्बीर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव लेकर परिजन फिर से नर्सिंग होम पहुंचे और डाक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और अस्पताल कर्मियों से मारपीट के साथ अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


इससे जमकर हंगामा हो गया। वहीं, करनाल रोड पर भीड़ इकट्ठा होने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ शामली निशांक शर्मा मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा चला, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

डाक्टर ने आरोप निराधार बताया  
नर्सिंग होम के डाक्टर पंकज राठी ने पुलिस को बताया कि ऑपरेशन कर शब्बीर की पित की थैली से पथरी निकाल दी गई। उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

समझाने पर कर लिया समझौता  
हंगामा और तोड़फोड़ के बाद शब्बीर के परिजनों ने समझाने के बाद समझौता कर लिया। सीओ शामली निशांक शर्मा ने बताया कि उन्होंने तो शब्बीर के परिजनों और अस्पताल के डाक्टरों को तहरीर देने के लिए कहा था, लेकिन दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसी कारण किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें